Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"जिले में योगशाला पहल से स्वास्थ्य जागरूकता में इजाफा"
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा): डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री भगवंत मान की महत्वाकांक्षी एवं जनहितकारी पहल “सीएम दी योगशाला” के अंतर्गत लोगों में स्वास्थ्य, योग एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है। पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह विशेष पहल आज हजारों लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ एवं खुशहाल पंजाब के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का उद्देश्य है कि योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें, ताकि प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, तनावमुक्त एवं ऊर्जावान जीवन जी सके। “सीएम दी योगशाला” अभियान के माध्यम से पंजाब सरकार लोगों को निःशुल्क योग प्रशिक्षण उपलब्ध करवा रही है, जिससे “रंगला पंजाब” की परिकल्पना को साकार करने में सहायता मिल रही है। होशियारपुर जिले के विभिन्न गांवों, वार्डों, पार्कों एवं सामुदायिक स्थलों पर नियमित रूप से योग कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान समय में जिले में कुल 731 योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग एवं विद्यार्थी भाग लेकर योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को योग के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन एवं दैनिक स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां भी दी जा रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार नियमित योगाभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से शुरू की गई ‘सीएम दी योगशाला’ पहल समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। जिले में नागरिकों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि लोग योग के प्रति जागरूक हो रहे हैं। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे अपने नजदीकी योग केंद्र से जुड़कर नियमित योग करें और स्वस्थ एवं रंगला पंजाब के निर्माण में अपना योगदान दें।” जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सहयोग से जिले में “सीएम दी योगशाला” अभियान का सफल संचालन किया जा रहा है तथा आने वाले समय में अधिक से अधिक लोगों को इस पहल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है