Uturn Time
Breaking
Ludhiana: 5 साल के आध्वीन ने रचा रिकॉर्ड, 60 सेकंड में पहचाने 133 देशों के झंडे Ludhiana: कराटे प्रतियोगिता में बीवीएम ऊधम सिंह नगर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, गुरजिंदर सिंह ने जीता स्वर्ण पदक Panchkula: पंचकूला के Panchkula: पंचकूला के दो बुजुर्ग मरीजों का जटिल हृदय रोग से सफल इलाज, इम्पेला पंप की मदद से हुई प्रोटेक्टेड एंजियोप्लास्टीदो बुजुर्ग मरीजों का जटिल हृदय रोग से सफल इलाज, इम्पेला पंप की मदद से हुई प्रोटेक्टेड एंजियोप्लास्टी Zirakpur: ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के सामने युवती को बाइक ने मारी टक्कर, बेहोश होकर सड़क पर गिरी; एसएसएफ ने अस्पताल पहुंचाया Zirakpur: जर्नैल एन्क्लेव में बैरिकेड पर विवाद, रहवासियों ने जताई आपत्ति; पूर्व पार्षद नवी बोले—लोगों की मांग पर दोबारा लगाया Zirakpur: बरसात में जलभराव रोकने के लिए नगर परिषद की अपील, नालियों में कूड़ा न डालें शहरवासी : विर्क Panchkula: पंचकूला पुलिस के 30 हवलदार बने एएसआई, कमिश्नर पंकज नैन ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं Derabassi: गुरुद्वारा सिंह सभा पहाड़ी में नई प्रबंधक कमेटी का गठन, संगत की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ फैसला Zirakpur: फैक्ट्री पर पुलिस की दस्तक: जीरकपुर में फ्रूट बीयर यूनिट की जांच, फूड सेफ्टी मानकों पर उठे सवाल Amritsar: अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाइयों समेत 9 गिरफ्तार; 8.53 किलो हेरोइन और 8 पिस्तौल बरामद Barara: कम्बास का प्राचीन शिव मंदिर बना आस्था का केंद्र, स्वयं प्रकट शिवलिंग के दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु Barara: विकास के दावों के बीच बराड़ा में उठे सवाल, क्या शिकायत के बाद ही जागता है नगर पालिका प्रशासन?
Logo
Uturn Time
बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरा, पंवार का बयान
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ0 ओमवीर सिंह पंवार प्रेस को जारी ब्यान में कहा कि देश की जनता पहले ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है, लेकिन भाजपा सरकार लगातार आमजन की कमर तोड़ने में लगी हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर 90 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले मात्र 4 दिनों में लगभग ₹4 तक दाम बढ़ाकर सरकार ने किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों और मध्यम वर्ग की जेब पर सीधा हमला किया है। ईंधन के दाम बढ़ने का असर केवल पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका सीधा प्रभाव रोजमर्रा की हर वस्तु पर पड़ता है। खाने-पीने का सामान, सब्जियां, दूध, दवाइयां, परिवहन और खेती-किसानी का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का खामियाजा आज देश का गरीब और मध्यम वर्ग भुगत रहा है। कांग्रेस नेता डॉ0 ओमवीर सिंह पवार ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुये कहा कि पांच राज्यो के चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार द्वारा पेट्रोल- डीजल बढ़ाया जाना जनता साथ धोखा व निदनीय है उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस बात के संकेत चुनाव से पहले ही दे दिये थे । कांग्रेस नेता डॉ0 ओमवीर सिंह पंवार ने भाजपा पर हमला बोलते हुये कहा कि चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार आज जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। आज जनता पूछ रही है कि आखिर कब तक महंगाई की मार सहनी पड़ेगी । डॉ0 ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि मै भाजपा सरकार से मांग करता हूं कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि आमजन मानस से जुड़े इस मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुये हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह निर्देशानुसार कल सुबह पानीपत लघुसचिवालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी जोरदार प्रदर्शन भी करेगी ।