Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
Drishti R. C. Jain Innovative Public School में करियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित, छात्रों को ग्लोबल एजुकेशन और करियर अवसरों की दी जानकारी ग्रेड 11 और 12 के छात्रों को भविष्य की उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से Drishti R. C. Jain Innovative Public School में एक विशेष करियर गाइडेंस एवं हायर एजुकेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का संचालन प्रसिद्ध करियर कंसल्टेंट गौरव चौधरी (EduPlanet) ने किया। सेशन के दौरान छात्रों को यूनिवर्सिटी एडमिशन प्रक्रिया, तेजी से उभरते करियर विकल्पों, स्कॉलरशिप अवसरों और ग्लोबल एजुकेशन सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से भारत में कैंपस स्थापित कर रही अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटीज और ड्यूल-डिग्री प्रोग्राम्स को लेकर छात्रों और शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मनीषा गंगवार ने कहा कि कक्षा 12 के बाद लिया गया सही निर्णय छात्रों के भविष्य और प्रोफेशनल करियर को नई दिशा देता है। कार्यक्रम के अंत में आयोजित इंटरैक्टिव Q&A सेशन में छात्रों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एडमिशन, पात्रता मानदंड, विभिन्न स्ट्रीम्स और आवेदन प्रक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की पहल छात्रों को केवल अकादमिक रूप से नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए भी तैयार करती है।