Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सचिवालय पर सफाई कर्मियों का पड़ाव, समाधान नहीं
कलायत (रवि जैस्ट) : कलायत विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे गांव शिमला में ग्रामीण विकास और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर गतिरोध गहरा गया है। गांव के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय ग्राम सचिवालय में पक्का पड़ाव डाल दिया है, जिससे पूरी सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलायत के उपमंडलाधीश (SDM) अजय हुड्डा तुरंत मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों को शांत करने व ड्यूटी पर लौटने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया। हालांकि, कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन तो एसडीएम को सौंपा, लेकिन उनकी समझाइश को पूरी तरह दरकिनार करते हुए अपनी मांगों पर अड़े रहे और किसी भी प्रशासनिक आश्वासन को मानने से साफ इनकार कर दिया। इस पूरे गतिरोध और सफाई कर्मचारियों की मांगों के समाधान को लेकर जब मौके पर मौजूद पत्रकार ने एसडीएम अजय हुड्डा से बातचीत करनी चाही और प्रशासनिक पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने कैमरे के सामने इस मामले पर कुछ भी बोलने से पूरी तरह परहेज किया। अधिकारी की इस रहस्यमयी चुप्पी के बाद अब क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म है कि आखिर प्रशासन इस गंभीर गतिरोध को दूर करने और सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आगे क्या ठोस कदम उठाएगा।