Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पर्यटन विकास को लेकर सरकार का बड़ा विजन सामने आया
जयपुर: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर शीर्ष स्थान दिलाने का संकल्प दोहराते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और परिणामोन्मुख कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी पर्यटन परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों, ताकि राज्य वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना सके। पर्यटन भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में विभाग की योजनाओं, प्रचार रणनीतियों और विकास कार्यों का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक में ओंकार सिंह लखावत, शुचि त्यागी और रुक्मणि रियाड़ समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने राजस्थान पर्यटन की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रामक ब्रांडिंग पर जोर देते हुए रोड शो, डिजिटल कैंपेन और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन आयोजनों को आधुनिक स्वरूप देने पर भी बल दिया गया। बैठक में एस्ट्रो टूरिज्म को लेकर विशेष चर्चा हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य का स्वच्छ आकाश और कम प्रकाश प्रदूषण इसे दुनिया का प्रमुख स्टारगेजिंग डेस्टिनेशन बना सकता है। इस दिशा में पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों को “डार्क स्काई रिजर्व” घोषित करने और माउंट आबू में ऑब्जर्वेटरी टूरिज्म शुरू करने पर विचार किया गया। दिया कुमारी ने जैसलमेर और बाड़मेर को दुबई की तर्ज पर वर्ल्ड क्लास डेजर्ट एडवेंचर हब के रूप में विकसित करने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही एआई आधारित टूरिज्म ऐप विकसित कर आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। जयपुर स्थापना के 300 वर्ष पूरे होने (18 नवंबर 2027) के अवसर पर वर्षभर उत्सव आयोजित करने की योजना भी तैयार की जा रही है। इसके अलावा जयपुर वॉल सिटी और शेखावाटी की हवेलियों के सौंदर्यकरण, उदयपुर में वेडिंग इवेंट, घूमर फेस्टिवल और “पिक योर समर एस्केप” थीम के तहत प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास पर भी चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इनोवेशन, प्रभावी क्रियान्वयन और आधुनिक सोच के जरिए राजस्थान पर्यटन को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।