Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सिरसा में नशा नेटवर्क का भंडाफोड़, छह आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
सिरसा: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बाप-बेटा और एक महिला भी शामिल हैं। सीआईए सिरसा प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि महिला पॉलीटेक्निक संस्थान क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान नरेश कुमार, राजेंद्र और सुरेश रानी के रूप में हुई है। वहीं दूसरी कार्रवाई में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव शेखुपुरिया के पास बाप-बेटे सतपाल और ओमप्रकाश को 14 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शहर सिरसा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर मोहित कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।