नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा आयोजन, विशाल मेडिकल कैंप में उमड़ी भीड़
परमिंदर सिंह (कुरुक्षेत्र) : अग्रवाल सभा सेक्टर 5 कुरुक्षेत्र द्वारा आज शिव मंदिर हॉल सेक्टर 5 में एक विशाल फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। अग्रवाल सभा सेक्टर 5 के प्रधान श्री अनिल गर्ग ने बताया इस कैंप के दौरान डॉक्टर अनीश सिंगला दंत चिकित्सक (राजवंशी क्लिनिक कुरुक्षेत्र)व उनकी टीम तथा डॉक्टर अंशुल मंगला(मंगला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कुरूक्षेत्र ) व उनकी टीम के द्वारा लोगों का चेकअप व निशुल्क दवा वितरण किया गया। कैंप के दौरान ECG, BMD, PFT, BP, BLOOD SUGAR व LFT आदि टेस्ट निशुल्क किए गए। कैंप के दौरान 200 प्लस लोगों के टेस्ट, निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श व निशुल्क दवा वितरण किया गया।
कैंप के दौरान डॉक्टर अंशुल मंगला के साथ डॉक्टर प्रियंका गर्ग (इंटरनल मेडिसिन ) व डॉक्टर हरजोत सिंह (ऑर्थोपेडिक) द्वारा निशुल्क जांच की गई ।कैंप में अग्रवाल सभा सेक्टर 5 के प्रधान श्री अनिल गर्ग उप प्रधान श्री सुनील मित्तल महासचिव प्रवेश गुप्ता कैशियर श्री प्रवीण गुप्ता सहसचिव श्री विपिन गुप्ता प्रोजेक्ट इंचार्ज एडवोकेट सचिन गुप्ता संरक्षक श्री अतुल गर्ग श्री जय नारायण गुप्ता श्री रमेश गर्ग श्री अशोक सिंगला श्री रिशी प्रकाश गुप्ता श्री श्रीकृष्ण गोयल श्री अवनीश गोयल, श्री विनोद सिंगला श्री सुरेश गर्ग श्री नरेश सिंगला, कार्यकारिणी सदस्य श्री देवराज जैन श्री एमपी गुप्ता श्री मनीष जिंदल, ऑडिटर श्री प्रवीण गोयल व संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत थानेसर के प्रधान श्री विशाल सिंगला, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्री सुशील सिंगला,समाजसेवी श्री संजीव सिकरी, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत थानेसर के पूर्व उप प्रधान श्री प्रदीप सिंगला, समाजसेवी राजेश सिंगला ,श्रीमती निशी गुप्ता , श्री विनोद गर्ग ने अपनी सहयोगियों के साथविशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।