चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में सोमवार को हरियाली तीज का पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में शहर के विभिन्न सेक्टरों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर लोकगीत प्रस्तुत किए और झूलों समेत सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
चंडीगढ़ : सेक्टर-33 स्थित भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में सोमवार को हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न सेक्टरों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन सुखी बराड़ मुख्य अतिथि और पंजाब भाजपा की उपाध्यक्ष जैस्मिन संधावालिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर तीज के लोकगीत गाए और झूलों सहित विभिन्न सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के आयोजन में कार्यालय सचिव एवं कोऑर्डिनेटर संजय पुरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सोनम वर्मा, महामंत्री हेमा शर्मा, प्रदेश सचिव रूबी गुप्ता व सोनिया दुग्गल तथा मंडल अध्यक्ष ऋचा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।