링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소모음 링크모음주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트
New Delhi: दिल्ली में 2027 से पेट्रोल-डीजल-CNG वाले नए हल्के मालवाहक वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक, ई-वाहनों को मिलेगा बढ़ावा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: 1984 सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस पर आरपी सिंह का हमला, बोले- दोषियों के महिमामंडन से पीड़ितों के जख्म फिर हरे Guwahati: असम में बाढ़ का पानी उतरा, फिर भी 14,799 लोग प्रभावित; 92 गांवों में राहत और पुनर्वास का काम जारी Ujjain: भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मनोज जोशी, बोले- बाबा महाकाल की शक्ति और अनुभूति को शब्दों में बयां करना संभव नहीं New Delhi: पीएम मोदी ने ‘सुभाषितम्’ में दिया परोपकार का संदेश, नदियों के निस्वार्थ प्रवाह से मानव सेवा की सीख Katni: कटनी में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की बंद कमरे में मिली लाश, रेस्ट हाउस में अकेले रह रहे थे मानवेंद्र प्रताप सिंह Indore: भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की 600 पन्नों की जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल, 36 मौतों के असली जिम्मेदारों पर 25 अगस्त को खुल सकता है राज New Delhi: पीएम मोदी से मिले जापानी रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी, भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत करने पर बनी सहमति Agra: ताज की खूबसूरती पर मुग्ध हुआ जापानी प्रतिनिधिमंडल, यामानाशी के गवर्नर ने सराही ब्रज संस्कृति और यूपी की मेहमाननवाजी New Delhi: मणिपुर में हिंसा और विस्थापन के बीच जनगणना स्थगित करने की कांग्रेस की मांग, सांसद बोले- पहले हालात सामान्य हों New Delhi: दिल्ली में 2027 से पेट्रोल-डीजल-CNG वाले नए हल्के मालवाहक वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक, ई-वाहनों को मिलेगा बढ़ावा Ludhiana: लुधियाना में एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर से ऑफिस में मारपीट, कॉलर पकड़ा और कमीज फाड़ी; पुलिस जांच में जुटी Ludhiana: फिरोज गांधी मार्केट में खस्ताहाल सीवरेज ढक्कन ने रोकी जेसीबी, पहिया धंसा; बड़ा हादसा टला
Logo
Uturn Time
दिल्ली में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 1 जनवरी 2027 से नए पेट्रोल, डीजल और सीएनजी एन1 श्रेणी के हल्के मालवाहक वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक शुरू होगी। जुलाई 2027 से यह व्यवस्था एनसीआर के प्रमुख जिलों और जनवरी 2028 से अन्य क्षेत्रों में लागू होगी। सीएक्यूएम के अनुसार ये वाहन कुल बेड़े का 1.2 प्रतिशत हैं, लेकिन उत्सर्जन में 3.3 प्रतिशत योगदान देते हैं।
नई दिल्ली (Naren Danu) : दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए हल्के मालवाहक वाहनों को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने तय किया है कि वर्ष 2027 से दिल्ली में नए पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाले एन1 श्रेणी के हल्के मालवाहक वाहनों (एलजीवी) का रजिस्ट्रेशन चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। इनके स्थान पर इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। सीएक्यूएम के निर्देश के अनुसार, 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में नए पेट्रोल, डीजल और सीएनजी एलजीवी के रजिस्ट्रेशन पर रोक शुरू होगी। इसके बाद 1 जुलाई 2027 से यह व्यवस्था गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जैसे अधिक वाहन घनत्व वाले जिलों में लागू होगी। एनसीआर के बाकी जिलों में 1 जनवरी 2028 से नए पेट्रोल और डीजल एन1 एलजीवी के रजिस्ट्रेशन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। वाहनों की संख्या कम, प्रदूषण में हिस्सेदारी ज्यादा सीएक्यूएम के सदस्य सचिव तरुण पिथोडे ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि यह निर्णय विशेषज्ञ समितियों की सिफारिशों और दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्रोतों पर किए गए अध्ययनों के आधार पर लिया गया है। आयोग के मुताबिक, हल्के मालवाहक वाहन दिल्ली के कुल वाहन बेड़े का करीब 1.2 प्रतिशत ही हैं, लेकिन वाहनों से होने वाले कुल उत्सर्जन में इनकी हिस्सेदारी करीब 3.3 प्रतिशत है। ऐसे में नए एलजीवी की खरीद को इलेक्ट्रिक विकल्पों की ओर मोड़ना प्रदूषण नियंत्रण की रणनीति का अहम हिस्सा माना गया है। स्टोन क्रशर की लाइव निगरानी होगी प्रदूषण के दूसरे स्रोतों पर भी सीएक्यूएम ने सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली-एनसीआर की करीब 1,200 स्टोन क्रशिंग इकाइयों में पीएम10 और पीएम2.5 की रिमोट मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाएगी। इनकी निगरानी सीएक्यूएम के कंट्रोल रूम से लाइव की जाएगी। इसके अलावा क्रशिंग इकाइयों से निकलने वाले ट्रकों के पहिए धोने जैसी व्यवस्थाएं भी लागू की जाएंगी, ताकि सड़क पर धूल और प्रदूषण फैलने को कम किया जा सके। 1,800 से ज्यादा इकाइयों पर कार्रवाई सीएक्यूएम के अनुसार, 10 अगस्त 2026 तक दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वाली 1,800 से अधिक इकाइयों को बंद कराया गया। इनमें से करीब 1,461 इकाइयों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के बाद दोबारा संचालन की अनुमति दी गई। आयोग ने प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े शोध को बढ़ावा देने के लिए चार शोध परियोजनाओं को कुल 3.25 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का भी निर्णय लिया है।