링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소모음 링크모음주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트
Agra: ताज की खूबसूरती पर मुग्ध हुआ जापानी प्रतिनिधिमंडल, यामानाशी के गवर्नर ने सराही ब्रज संस्कृति और यूपी की मेहमाननवाजी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: 1984 सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस पर आरपी सिंह का हमला, बोले- दोषियों के महिमामंडन से पीड़ितों के जख्म फिर हरे Guwahati: असम में बाढ़ का पानी उतरा, फिर भी 14,799 लोग प्रभावित; 92 गांवों में राहत और पुनर्वास का काम जारी Ujjain: भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मनोज जोशी, बोले- बाबा महाकाल की शक्ति और अनुभूति को शब्दों में बयां करना संभव नहीं New Delhi: पीएम मोदी ने ‘सुभाषितम्’ में दिया परोपकार का संदेश, नदियों के निस्वार्थ प्रवाह से मानव सेवा की सीख Katni: कटनी में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की बंद कमरे में मिली लाश, रेस्ट हाउस में अकेले रह रहे थे मानवेंद्र प्रताप सिंह Indore: भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की 600 पन्नों की जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल, 36 मौतों के असली जिम्मेदारों पर 25 अगस्त को खुल सकता है राज New Delhi: पीएम मोदी से मिले जापानी रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी, भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत करने पर बनी सहमति Agra: ताज की खूबसूरती पर मुग्ध हुआ जापानी प्रतिनिधिमंडल, यामानाशी के गवर्नर ने सराही ब्रज संस्कृति और यूपी की मेहमाननवाजी New Delhi: मणिपुर में हिंसा और विस्थापन के बीच जनगणना स्थगित करने की कांग्रेस की मांग, सांसद बोले- पहले हालात सामान्य हों New Delhi: दिल्ली में 2027 से पेट्रोल-डीजल-CNG वाले नए हल्के मालवाहक वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक, ई-वाहनों को मिलेगा बढ़ावा Ludhiana: लुधियाना में एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर से ऑफिस में मारपीट, कॉलर पकड़ा और कमीज फाड़ी; पुलिस जांच में जुटी Ludhiana: फिरोज गांधी मार्केट में खस्ताहाल सीवरेज ढक्कन ने रोकी जेसीबी, पहिया धंसा; बड़ा हादसा टला
Logo
Uturn Time
जापान के यामानाशी प्रान्त के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया और ब्रज की पारंपरिक संस्कृति का अनुभव लिया। प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल की बारीक कारीगरी और यूपी की व्यवस्थाओं की सराहना की। यात्रा के अगले चरण में दल लखनऊ और पूर्वांचल जाएगा, जहां पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बौद्ध पर्यटन और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
आगरा (Naren Danu) : उत्तर प्रदेश को वैश्विक पर्यटन और निवेश के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को उस समय नया आयाम मिला, जब जापान के यामानाशी प्रान्त का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को आगरा पहुंचा। गवर्नर कोटारो नागासाकी और उप-राज्यपाल जुनिची इशिदेरा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने विश्वप्रसिद्ध ताजमहल का भ्रमण किया और ब्रज की लोक संस्कृति से भी रूबरू हुआ। जापानी मेहमानों के स्वागत में ब्रज की पारंपरिक रंगत देखने को मिली। मयूर नृत्य और ब्रज रसिया की प्रस्तुतियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और पर्यटन विभाग की महानिदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने भी जापानी प्रतिनिधियों से मुलाकात की। ताजमहल पहुंचने पर गवर्नर कोटारो नागासाकी सफेद संगमरमर की इमारत की बारीक कारीगरी से खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि ताजमहल को तस्वीरों में कई बार देखने के बावजूद उसे सामने से देखना बिल्कुल अलग अनुभव है। नजदीक से इसकी स्थापत्य कला और बारीकियां कहीं अधिक प्रभावशाली दिखाई देती हैं। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश में यात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी सराहना की। यामानाशी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष काजुहिको नाकामुरा ने कहा कि पूरे कार्यक्रम के दौरान आवागमन बेहद सहज और समयबद्ध रहा, जिससे प्रतिनिधिमंडल का ध्यान व्यवस्थाओं के बजाय भारतीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों को समझने पर केंद्रित रहा। उप-राज्यपाल जुनिची इशिदेरा ने ब्रज संस्कृति के पारंपरिक स्वागत को यात्रा का विशेष अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि किसी पर्यटन स्थल को देखने से पहले स्थानीय संस्कृति से परिचित होना एक अलग तरह की जिज्ञासा पैदा करता है। आगरा के बाद लखनऊ में पर्यटन पर मंथन आगरा यात्रा के बाद प्रतिनिधिमंडल लखनऊ रवाना हुआ। यहां 21 अगस्त को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रम में 50 से अधिक टूर ऑपरेटरों, होटल कारोबारियों और उद्यमियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसमें बौद्ध पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नए पर्यटक अनुभव विकसित करने पर चर्चा होगी। इसके बाद जापानी दल वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्थलों का दौरा करेगा। सरकार का उद्देश्य इस यात्रा को केवल पर्यटन भ्रमण तक सीमित न रखकर भारत-जापान के बीच पर्यटन, संस्कृति और संस्थागत सहयोग के नए अवसरों से जोड़ना है।