링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소모음 링크모음주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트
New Delhi: मणिपुर में हिंसा और विस्थापन के बीच जनगणना स्थगित करने की कांग्रेस की मांग, सांसद बोले- पहले हालात सामान्य हों - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: 1984 सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस पर आरपी सिंह का हमला, बोले- दोषियों के महिमामंडन से पीड़ितों के जख्म फिर हरे Guwahati: असम में बाढ़ का पानी उतरा, फिर भी 14,799 लोग प्रभावित; 92 गांवों में राहत और पुनर्वास का काम जारी Ujjain: भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मनोज जोशी, बोले- बाबा महाकाल की शक्ति और अनुभूति को शब्दों में बयां करना संभव नहीं New Delhi: पीएम मोदी ने ‘सुभाषितम्’ में दिया परोपकार का संदेश, नदियों के निस्वार्थ प्रवाह से मानव सेवा की सीख Katni: कटनी में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की बंद कमरे में मिली लाश, रेस्ट हाउस में अकेले रह रहे थे मानवेंद्र प्रताप सिंह Indore: भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की 600 पन्नों की जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल, 36 मौतों के असली जिम्मेदारों पर 25 अगस्त को खुल सकता है राज New Delhi: पीएम मोदी से मिले जापानी रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी, भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत करने पर बनी सहमति Agra: ताज की खूबसूरती पर मुग्ध हुआ जापानी प्रतिनिधिमंडल, यामानाशी के गवर्नर ने सराही ब्रज संस्कृति और यूपी की मेहमाननवाजी New Delhi: मणिपुर में हिंसा और विस्थापन के बीच जनगणना स्थगित करने की कांग्रेस की मांग, सांसद बोले- पहले हालात सामान्य हों New Delhi: दिल्ली में 2027 से पेट्रोल-डीजल-CNG वाले नए हल्के मालवाहक वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक, ई-वाहनों को मिलेगा बढ़ावा Ludhiana: लुधियाना में एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर से ऑफिस में मारपीट, कॉलर पकड़ा और कमीज फाड़ी; पुलिस जांच में जुटी Ludhiana: फिरोज गांधी मार्केट में खस्ताहाल सीवरेज ढक्कन ने रोकी जेसीबी, पहिया धंसा; बड़ा हादसा टला
Logo
Uturn Time
कांग्रेस ने मणिपुर में जारी हिंसा और बड़े पैमाने पर विस्थापन को देखते हुए जनगणना प्रक्रिया तत्काल स्थगित करने की मांग की है। सांसद प्रो. ए. बिमोल अकोइजाम ने कहा कि हजारों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं और कई गांव व घर तबाह हो चुके हैं। उन्होंने केंद्र से एनआरसी और विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग करते हुए आबादी संबंधी सवालों के निष्पक्ष समाधान पर जोर दिया।
नई दिल्ली (Naren Danu) : मणिपुर में पिछले तीन वर्षों से जारी हिंसा और बड़े पैमाने पर विस्थापन के बीच कांग्रेस ने जनगणना प्रक्रिया को तत्काल स्थगित करने की मांग की है। इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद प्रो. ए. बिमोल अकोइजाम ने कहा कि जब हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित होकर राहत शिविरों में रह रहे हैं और बड़ी संख्या में मकान व गांव नष्ट हो चुके हैं, तब हाउस लिस्टिंग और जनगणना कराना व्यावहारिक भी नहीं है और प्रभावित लोगों के साथ न्याय भी नहीं होगा। कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में अकोइजाम ने कहा कि 3 मई 2023 से जारी हिंसा के कारण करीब 60 हजार लोग अब भी बेघर हैं। इनमें बड़ी संख्या राहत शिविरों में रहने को मजबूर है। उन्होंने दावा किया कि संघर्ष के दौरान 10 हजार से अधिक मकान नष्ट हुए हैं और कई गांव पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। ‘जनगणना रोकने नहीं, स्थगित करने की मांग’ कांग्रेस सांसद ने स्पष्ट किया कि पार्टी जनगणना के खिलाफ नहीं है, बल्कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने के बजाय कुछ समय के लिए स्थगित करने की मांग कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रभावित गांवों के हजारों लोग अपने मूल घरों में मौजूद ही नहीं हैं और राहत शिविरों में रह रहे हैं, तो घरों की सही संख्या, स्थिति और निवासियों का वास्तविक रिकॉर्ड कैसे तैयार किया जा सकता है। उनके अनुसार, इतने बड़े पैमाने पर विस्थापन के बीच सटीक हाउस लिस्टिंग कराना बेहद कठिन होगा। अवैध प्रवासन का मुद्दा उठाया अकोइजाम ने मणिपुर में कथित अवैध प्रवासन के मुद्दे को भी जनगणना से जोड़ते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले कई दशकों के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासन के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई जनगणना शुरू करने से पहले आबादी से जुड़े पुराने और अनसुलझे सवालों पर स्पष्टता जरूरी है। उन्होंने 2001 और 2011 की जनगणना के बाद मणिपुर की आबादी को लेकर उठे सवालों का उल्लेख करते हुए कुछ स्वतंत्र अध्ययनों का भी हवाला दिया। अकोइजाम के मुताबिक, बेंगलुरु की एक यूनिवर्सिटी और आईआईटी से जुड़े स्वतंत्र विद्वानों के अध्ययनों में राज्य की आबादी में हुई वृद्धि को सामान्य जनसांख्यिकीय कारणों से समझना मुश्किल बताया गया है। एनआरसी और विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण की मांग कांग्रेस सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार से मणिपुर में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की प्रक्रिया शुरू करने और विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकता से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच और भारतीय नागरिकों तथा विदेशी नागरिकों की पहचान में मदद मिल सकती है। उन्होंने म्यांमार के चिन राज्य की आबादी में कथित कमी और मणिपुर की आबादी में वृद्धि के बीच तुलना का भी उल्लेख किया और कहा कि इन परिस्थितियों की विस्तृत तथा निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अकोइजाम ने कहा कि मणिपुर के लोग अवैध प्रवासन और विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए उचित, पारदर्शी और न्यायसंगत प्रक्रिया चाहते हैं।